Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • महिला की हाथ-पांव बांधकर निर्मम हत्या
  • उत्तरकाशी

महिला की हाथ-पांव बांधकर निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के आराकोट गांव में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना स्थल पर महिला के हाथ व पांव बंधे हुए मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला हत्या का लग रहा है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना उत्तरकाशी जिले के सीमांत ब्लॉक मोरी के आराकोट गांव की है। जहां शुक्रवार को होली के दिन आराकोट गांव की 48 वर्षीय राधिका उर्फ राधा देवी पत्नी अबल दास अपने कमरे में मृत मिली। मामला संज्ञान में तब आया जब सुबह को गांव के लोग होली खेलते-खेलते राधा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने दरवाजा खोला तो महिला के हाथ पैर बंधे हुए मिले। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मोरी पुलिस स्थल पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया।
थानाध्यक्ष मोरी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि मृतका की बेटी मनीषा की तहरीर पर मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। स्थानीय लोगों से धटना की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतित होता दिखाई दे रहा है।

वर्ष 2018 की आपदा में बह गया था महिला का घर
मोरी ब्लॉक के आराकोट गांव निवासी मनमोहन चौहान ने बताया कि मृतक महिला के पति पशुपालन विभाग उतरकाशी में कार्यरत हैं। जो दूसरी पत्नी के साथ उत्तरकाशी में ही रहते हैं। लेकिन 48 वर्षीय मृतका राधिका बीते दस वर्षों से गांव में अकेले ही रहती थी। वर्ष 2018 में आराकोट क्षेत्र में आई भीषण आपदा में महिला का मकान बह गया था। जिसके बाद उक्त महिला गांव में स्थित पंचायत भवन के एक कमरे में अकेले ही अपना जीवन यापन करती थी। लेकिन गुरुवार रात को किसी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ ने बचाई युवक की जान
Next: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर केस दर्ज: वीडियो की होगी जांच

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तुनालका में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का संचालन ठप

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

चार साल से अधूरा पिलंग पुल, अब गंगोत्री हाईवे जाम की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.