
देहरादून। वीमेन अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड ने चंडीगढ़ को हराया। गुजरात क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। चंडीगढ़ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड ने 16 ओवर में ही 105 रन बनाकर मैच को नौ विकेट से जीत लिया। उत्तराखंड के लिए राघवी बिष्ट ने 45 और शगुन ने 36 रन बनाए। इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को दस विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

