Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला कांस्टेबल के पति ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी
  • ऊधम सिंह नगर

महिला कांस्टेबल के पति ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 21/04/2024
hang

रुद्रपुर(आरएनएस)।  31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक महिला कांस्टेबल के पति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सूचना मिली कि जिला अस्पताल में एक युवक मृत अवस्था में लाया गया है। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस ने युवक की शिनाख्त आदर्श कॉलोनी घास मंडी निवासी 30 वर्षीय आकाश द्विवेदी पुत्र विश्वामित्र द्विवेदी के रूप में की। बताया जा रहा है कि आकाश अपने परिवार के साथ ही रहता था। 11 माह पहले आकाश ने रामनगर निवासी नैना देवी से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में नैना 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आकाश के ममेरे भाई संजय उपाध्याय ने पूछताछ में बताया कि आकाश शराब पीने का आदी था। वह कुछ नहीं करता था। इस बात को लेकर उसका अपने माता-पिता से अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात किसी बात से नाराज होकर आकाश अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पिता उसके कमरे में गए, जहां आकाश ने फांसी लगा रखी थी। उसे उतारकर तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की उदासीनता के कारण कम हुआ मतदान: महेंद्र भट्ट
Next: मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, सवारी सुरक्षित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.