Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विपक्ष की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी, प्रभावितों का हौसला तोड़ने वाली : भट्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विपक्ष की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी, प्रभावितों का हौसला तोड़ने वाली : भट्ट

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

देहरादून। भाजपा ने टनल हादसे में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने को प्राथमिकता बताते हुए कांग्रेस पर असंवेदनशील बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घटना स्थल पर मंत्रियों के नही पहुंचने के आरोपों पर पलटवार कर कहा कि जिन विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन टीम की वहां सबसे अधिक जरूरत है वो वहां मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया आधारित विपक्ष के तकनीकी ज्ञान पर कटाक्ष पर करते हुए कहा कि ग्राउंड जीरो पर जुटे विशेषज्ञ टीम के अनुभव पर सर्वश्रेष्ठ बचाव प्रयास किए जा रहे हैं। सिलक्यारा टनल हादसे को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा, सरकार की प्राथमिकता फंसे सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकलने की है। ये हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि वे सभी सही सलामत हैं और उन तक दवाई, खाना पानी, आक्सीजन आदि सभी जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है। स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया और बचाव कार्य की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस तरह की तकनीकी या अन्य आवश्यकता की पूर्ति जरूरी हो उसे तत्काल अमल में लाया जाए। विदेशी इंजीनियर भी बुलाए गए हैं और एयरफोर्स की मदद से सर्वश्रेष्ठ ड्रिलिंग मशीन वहां लाई गई है जो लगातार वहां काम कर रही है। उन्होंने कहा, पीड़ित परिवारों का चिंतित होना स्वाभाविक है, साथ ही उम्मीद जताई कि कल तक सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। भट्ट ने सीएम के चुनावी दौरे और मंत्रियों के घटनास्थल पर नहीं जाने के कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, जिनकी वहाँ सबसे अधिक जरूरत है वे सभी विशेषज्ञ और आपदा प्रबंधन टीम वहां प्रयासों में जुटी है। जहाँ तक सवाल है सरकार का तो सीएम, केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद विधायक सभी वहाँ बचाव कार्यों का जायजा लेने गए हैं और स्वयं पीएम भी दो बार सीएम से हालात की जानकारी ले चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि वे इस गंभीर विषय पर भी संवेदनहीन राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि हम भी कह सकते हैं, चार दिन बाद ही उन्हे वहां की खबर लेने की सुध आई है। उन्होंने तंज किया कि विपक्ष के नेताओं के आपदा प्रबंधन एवं तकनीकी ज्ञान से अधिक जानकारी और अनुभव ग्राउंड जीरो पर बचाव कार्य में लगे विशेषज्ञों एवं बचाव टीम को होगा। उनकी निगरानी और निर्देश अनुसार वहां बचाव अभियान चलाया जा रहा है और सभी जरूरी बदलाव उसमें किए जा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सामने आ रही अपुष्ट जानकारियों के आधार पर शेखी बघारने वाली बयानबाजी देकर, विपक्ष प्रभावित परिजनों का हौसला तोड़ने का प्रयास कर रहा है। उनका यह बेहद असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना रवैया प्रदेश की जनता देख रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन
Next: कांग्रेस ने विधानसभावार प्रभारी किए नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.