Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महर्षि नारद जयंती पर हुई वर्चुअल विचार गोष्ठी
  • अल्मोड़ा

महर्षि नारद जयंती पर हुई वर्चुअल विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अल्मोड़ा द्वारा नारद जयंती के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लेखक, पत्रकार, कवि आदि ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर समाज और देश के प्रति मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण करार देते हुए समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम बताई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेश जोशी ने पत्रकारिता के मूल्य, सत्यता प्रकाशन, पत्रकारों की समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी आदि विषयों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भगवान नारद सृष्टि के पहले पत्रकार थे जो तीनों लोकों में में संदेश पहुंचाने का काम करते थे। साथ ही 64 विधाओं के ज्ञाता थे। जिस प्रकार से मीडिया को चौथा स्तंभ बना जाता है उसी प्रकार से त्रिदेव के बाद नारद को चौथा स्थान प्राप्त है। नारद ने देव व दानवों दोनों के मध्य पूर्वाग्रह रहित सूचनाएं पहुंचाई और उनका ध्येय जनकल्याण था। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आदि पत्रकार नारद के विचारों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता मिशन न रहकर पाठक और टीआरपी के बीच में फंस कर रह गई है जिसके चलते समाचारों में पूर्वाग्रह, पंथवाद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी पत्रकारिता की आवश्यकता है जो लोगों का हौसला बढ़ाये, लोगों को मानसिक सुकून पहुंचाये। स्वाधीन प्रजा के संपादक प्रकाश पांडेय ने नारद ऋषि को नमन किया और वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख प्रमोद सिंह बिष्ट ने किया। वर्चुअल मीट में विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों के अलावा ऑनलाइन रूप से किशन गुरुरानी, प्रेम प्रकाश पांडेय, चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, हेमन्त जोशी, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल मेहरा, हरीश मलाडा, विक्रम परिहार, हरीश मेहता, निखिलेश पवार, विनीत कांडपाल, रोहित बिष्ट सहित अल्मोड़ा जिला ईकाई के कई संघ के कई स्वयंसेवक जुड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक का जरूरतमंदों को राहत सामग्री देने का कार्यक्रम रहा जारी
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत सैनिटाइजर, मास्क, साबुन एवं हैंडवॉश का किया वितरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.