Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महंगी किताबों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री पांडे के तेवर तल्ख
  • ऊधम सिंह नगर

महंगी किताबों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री पांडे के तेवर तल्ख

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
rns featured image new

किताबों के नाम पर लूट बंद नहीं हुई तो जिम्मेदारी संबधित अधिकारी की होगी: पांडे

रुद्रपुर। एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ निजी विद्यालयों द्वारा महंगी पुस्तकों को लगाने को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक अरविंद पांडे आक्रामक तेवर में नजर आए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किताबों के नाम पर लूट बंद नहीं हुई तो इसकी जिम्मेदारी संबधित अधिकारी की होगी। सोमवार को गूलरभोज आवास स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॅाक गदरपुर बीएन पांडे व अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की हैं। इसके बावजूद निजी विद्यालयों द्वारा साथ में मंहगी किताबें लगाकर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। उन्होंने डीएम से फोन पर वार्ता कर कहा कि जिले की एनसीईआरटी पुस्तकों के विषय में समीक्षा बैठक की जाए। जिन अधिकारियों की लापरवाही से विद्यालयों में महंगी पुस्तकें लगाकर ठगी की जा रही है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जिन विद्यालयों में बच्चों के पाठ्यक्रम की पुस्तकों और संबंधित सामग्री को चिह्नित किए गए स्थानों से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है, उसे शीघ्र रोका जाए। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग की टीम ने 23 विद्यालयों में की छापेमारी
Next: प्रदेश की महिलाएं अपनी क्षमता एवं दक्षता से बढ़ा रही है राज्य का गौरव और सम्मान: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.