Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महंगी हो सकती है हवाई यात्रा
  • राष्ट्रीय

महंगी हो सकती है हवाई यात्रा

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
rns featured image new

हवाई यात्रियों पर एक नया चार्ज वसूलने की तैयारी

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस महामारी से विमानन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड हवाई यात्रियों पर एक नया चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। संकट के प्रभाव से उबरने के लिए एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने इसकी मंजूरी दे दी है।
सूत्रों के अनुसार यदि कोई यात्री दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान पकड़ता है, तो उसे अलग से फीस चुकानी होगी। एक फरवरी से यह अतिरिक्त चार्ज लगेगा और 31 मार्च तक दिल्ली से बाहर उड़ान भरने वालों को इस व्यवस्था के तहत 65.98 रुपये के साथ तमाम टैक्स चुकाने होंगे। इसके बाद अप्रैल 2021 से इस चार्ज में कटौती की जाएगी। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यह चार्ज 53 रुपये होगा। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चार्ज 52.56 रुपये तय किया गया है। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए योत्रियों से 51.97 रुपये वसूला जाएगा।
सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिल्ली एयरपोर्ट की उस मांग को नहीं माना है, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली से बाहर जाने वाली घरेलू उड़ान के लिए 200 रुपये और विदेशी उड़ान पर 300 रुपये का चार्ज लगाया जाना चाहिए। डीआईएएल ने विमानन मंत्रालय को लिखी चि_ी में अप्रैल 2020 से मार्च 2024 तक 3538 करोड़ रुपये के घाटे या कमी का अनुमान जताया था। सरकार को जानकारी दी कि अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान उन्हें 419 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्हें वित्त वर्ष 2021 में 939 करोड़ रुपये के घाटे की आशंका है।
विमानन मंत्रालय से की थी अपील
मालूम हो कि पहले डीआईएएल ने विमानन मंत्रालय से भी अपील की थी कि वो एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी को निर्देश दें कि एयरपोर्ट टैरिफ को तय करते समय कोरोना की वजह से उसके रेवेन्यू में आई गिरावट के प्रभाव को ध्यान में रखा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, जिससे एयरपोर्ट के कामकाज को चलाए रखने में परेशानी आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
Next: अब केवल इस नंबर पर ‘मिस्ड कॉल’ देकर करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.