Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंगाई के विरोध में उक्रांद ने फूंका सरकार का पुतला
  • देहरादून

महंगाई के विरोध में उक्रांद ने फूंका सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी की सरकार ने महंगाई से जनता की कमर तोड़ दी है। देश में पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है जनता में त्राहि-त्राहि मची है। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में बैठी है, तबसे महंगाई, बेरोजगारी चरम स्तर पर है। बीते दो माह से रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर भाजपा सरकार ने अपना गरीब विरोधी चरित्र साबित किया है। एक ओर जनता कोरोना के चलते आर्थिक तंगी, बेरोजगारी से गुजर रही है,वही दूसरी तरफ महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि आम नागरिक सोचने को विवश है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी से खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ेगी व वाहनों के किराये में वृद्धि से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी। विदित है कि पिछले एक वर्ष में पेट्रोल व डीजल के दामों में 21 बार बढ़ोत्तरी हुई हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र में भाजपानीत मोदी सरकार तेल कंपनियों के आगे नतमस्तक कर के बैठी है। महंगाई को रोकने में लाचार केंद्र की सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सत्तासीन हुई थी। लेकिन महंगाई को रोकने को लिये कोई कारगर कदम नही उठा पाई। उक्रांद महंगाई की रोकथाम न करने का सरकार की घोर निंदा करता है। तथा बढ़ती महंगाई को रोकने के लिये केंद्र सरकार कारगर कदम उठाए।पुतला दहन महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी के नेतृत्व में द्रोण चैक में फूंका गया। इस अवसर पर लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, अशोक नेगी, किरन रावत कश्यप, मिनांक्षी सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र रावत, प्रेम सिंह रावत, जब्बर सिंह पावेल, अनिल डोभाल, हेमंत नेगी, दिनेश नेगी, पीयूष सक्सेना, अंजू चैहान, रूबी खान, शबनम, विवेक कुमार, दीपक रावत, सुमित डंगवाल आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 135 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में हथिनी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.