Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महंगाई के साथ होगा नए साल का आगाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महंगाई के साथ होगा नए साल का आगाज

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
default featured image

देहरादून। शनिवार को नए साल 2022 का आगाज होगा। इसके साथ ही कई नियम बदल जाएंगे। जिसका सीधा असर लोगों की जेबों में पड़ेगा। व्यापारियों को जीएसटी की बढ़ी दरें परेशान करेगी तो वहीं एटीएम से कैश निकालना भी महंगा हो जाएगा। दून के सरकारी अस्पतालों में 10 फीसदी उपचार भी महंगा हो जाएगा।
नए साल में एटीएम से पैसा निकालना महंगा हो जाएगा। ग्राहकों को फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने के बाद एटीएम से पैसे निकालने पर अधिक चार्ज चुकाना पड़ेगा। अभी तक ग्राहकों से फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने के बाद एटीएम से पैसे निकालने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चुकाने पड़ते थे। अब इस चार्ज को बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने बताया कि बैंक की सर्विस चार्ज बढ़ाया जाना है। अभी एटीएम में 4 ट्रांजेक्शन फ्री है।
नए साल में जूते और कपड़े खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सिले-सिलाए कपड़े और जूते-चप्पलों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें बढ़ रही है। 1000 रुपये से कम जूते और कपड़ों पर सरकार की ओर से 5 फीसदी दर से जीएसटी ली जाती थी। लेकिन अब इसको बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। जिसका असर व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। देहरादून के व्यापारी इसके खिलाफ आंदोलन भी कर रहे है। सीए रजत शर्मा ने बताया कि इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को ठीक करने का प्रयास किया गया है। एक जनवरी 2022 से एक हजार रुपये से कम वाले कपड़े और फुटवियर पर 5 फीसदी से बढ़कर जीएसटी 12 फीसदी हो जाएगी। इसका आदेश भी हो चुका है। सितंबर में बैठक हुई थी। जिसे सीबीआईसी ने नोटिफाइ कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयकर रिटर्न की संख्या पांच करोड़ से ऊपर, 31 दिसम्बर अंतिम तिथि
Next: अल्मोड़ा में कोरोना के 4 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.