Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोदी सरकार ने विभिन्न वर्गों की मदद की: कौशिक
  • हरिद्वार

मोदी सरकार ने विभिन्न वर्गों की मदद की: कौशिक

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है। एक छत के नीचे आमजन को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह बातें उन्होंने टिबड़ी स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कही। कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक सीमित था। लेकिन उनकी सरकार छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जहां बाकि सभी राजनैतिक दलों और सरकारों से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। भारत को एक विकसित देश बनाने के मोदी के संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे और अंत्योदय से सर्वोदय की परिकल्पना धरातल पर उतरे इस उद्देश्य से मोदी की गारंटी की गाड़ी हरिद्वार की गली-गली में घूम रही है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों की सतत चिंता करता हो उसे देश का भविष्य उज्ज्वल है और जल्द ही भारत विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी होगा ऐसा उन्हें विश्वास है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मंडल महामंत्री आकाश चौहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पारुल चौहान, मंडल अध्यक्ष मृदुल शास्त्री सिंघल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, रामेश्वर, निशा नौडियाल, गौरव वर्मा, बाबू सिंह, अनिल कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने किया स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव
Next: ऑनलाइन वर्क के डिप्रेशन में आकर युवती ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.