Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोडर मशीन की अनियंत्रित खुदाई से हो रहा भूधंसाव, लोगों में रोष
  • अल्मोड़ा

लोडर मशीन की अनियंत्रित खुदाई से हो रहा भूधंसाव, लोगों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

द्वाराहाट/अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट मोटरमार्ग पर लोडर मशीन के अनियंत्रित खुदाई करने से लोगों में रोष पनपने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई के कारण उनके नाप खेत भूधसाव के चपेट में आ गए हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन से शिकायत के बावजूद अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभावितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रभावितों का कहना है कि अगर कोई गलत कर रहा है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। भूधंसाव की जद में आए जमीन के तीन गांव बमनपुरी, ध्याड़ी, सलालखोला के भूस्वामी सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा गया। इससे पूर्व में 7 नवंबर को भी ज्ञापन भेजा गया था। भूस्वामियों द्वारा गया कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट मोटरमार्ग रोड पर लमढूंग क्षेत्र में कुछ लोग खनन कर रहे हैं। जिस कारण बमनपुरी तथा ध्याड़ी के बाशिंदों की जमीन में दरारें आ चुकी हैं। अधिकांश जमीन धस चुकी है। इस खनन के कारण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट मोटरमार्ग भी खतरे की जद में आ चुका है। स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद मामले को अनदेखा किया जा रहा है। तहसीलदार लीना चंद्रा का कहना है कि लोडर मशीन एक दिन चलाने की अनुमति ठेकेदार को दी गई थी। भूमिधरों को नुकसान हुआ है। इसी के मद्देनजर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की गई। बात नहीं बनी तो अग्रिम कार्रवाई करेंगे। भूस्वामियों ने बिना अनुमति के लोडर मशीन चलाने का भी आरोप लगाया है। प्रभावितों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। ज्ञापन भेजने वालों में मुन्ना लाल साह, लाल सिंह बिष्ट, हेमंत साह, ललित उपाध्याय, चंपा उपाध्याय, नीमा साह, प्रेमा साह, धाम सिंह शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ केस दर्ज
Next: घरों में गंदा पानी आने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.