Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग पर केस दर्ज
  • देहरादून

मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। हरिपुरकला ग्रामसभा स्थित बालाजी कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ चार लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान उसे घर से निकालने का प्रयास भी किया। जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप भी पीड़िता ने लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायवाला पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि बीते सोमवार को रानीपुर मोड, हरिद्वार निवासी बीना पत्नी शंकर भाकुनी बेटे और दो अन्य लोगों के साथ घर आई। इस बीच किसी बात पर कहासुनी हुई, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। घर से निकालने का प्रयास भी किया। आसपास के लोगों के मौके पर जुटने के चलते जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सभी फरार हो गए। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि नामजद तहरीर पर बीना और तीन अज्ञातों लोगों के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एससी-एसटी ऐक्ट से संबंधित मामला होने के चलते तफ्तीश सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंड़ियाल के माध्यम से की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स टेलिमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा दे रहा: मीनू सिंह
Next: 1.42 करोड़ जुर्माना न देने पर कुर्क होंगे पांच स्टोन क्रशर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.