Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे मोरपेन लैब के कामगार
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे मोरपेन लैब के कामगार

RNS INDIA NEWS 27/08/2021
rns featured image new

कंपनी प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र, मांगे न मानने तक हड़ताल रखेंगे जारी

आरएनएस सोलन (बद्दी) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत भुड्ड स्थित मोरपेन लैब के सैकड़ों कामगारों ने मांगों को लेकर गेट पर प्रदर्शन किया और हड़ताल पर बैठ गए। कामगारों ने कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा है। श्रमिकों का कहना है कि जब तक प्रबंधन द्वारा मांगे नहीं मानी जाती कामगार हड़ताल पर रहेंगे और अगर कंपनी ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा।
कंपनी को सौंपे मांगपत्र में कामगारों ने 7 से 10 वर्ष तक कंपनी में काम करने वालों श्रमिकों को नियमित करने की मांग रखी है। वहीं कंपनी द्वारा निकाले गए वर्करों को वापस काम पर लेने का मांग उठाई है। कामगारों ने साल में 35 छुट्टियाँ देने का मुद्दा भी प्रबंधन के समक्ष उठाया है। कामगारों का कहना है कि कंपनी में टीडीएस प्लेसमेंट का कांटेक्ट बंद किया जाए और 14 हजार 50 रूपये महीने का नियम भी बंद किया जाए।
कामगारों मनोज, भारत, धीरज कुमार, नीरज कुमार, पवन, संदीप, अंकित, अजय, साहिल, अंकुर, गौरव, विजय, रजनीश, मोहित, चंदन कुमार, मनोज पटेल, विकास कुमार, पलक, नीना, अजय, राहुल, सोनू, पवन, पंकज, विक्की, रंजन, विक्रम, कमल जीत, मुन्ना, रविंद्र कुमार व राजेश कुमार समेत अन्य कामगारों ने बताया कि वह पिछले कई सालों से उद्योग में काम कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कंपनी प्रबंधन द्वारा 7 से 10 सालों से काम करने वाले कामगारों को नियमित नहीं किया गया। कंपनी द्वारा उन्हें साल भर की छुट्टियां भी कम दी जा रही हैं। कामगारों ने उद्योग प्रबंधन से टीडीएस प्लेसमेंट का कांटेक्ट बंद करने की मांग भी उठाई है। कामगारों ने बताया कि कंपनी के सीनियर लोगों द्वारा निचले वर्करों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं जिसे कामगार बर्दाश्त नहीं करेंगे। कंपनी प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि किसी भी निचले कर्मचारी के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो। कामगारों ने बताया कि हड़ताल पर बैठे सभी श्रमिकों ने मोरपेन कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा है। अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो कामगार श्रम कार्यालय में शिकायत करेंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा।
उधर जब इस बाबत श्रम अधिकारी बद्दी मनीष करोल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक मोरपेन के कर्मचारियों की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में मानसिक रूप से कमजोर आठ साल की मासूम बच्ची लापता
Next: नरेश ठाकुर को रामशहर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की कमान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.