Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी
  • अल्मोड़ा

मांगें पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व कर्मियों का कार्य बहिष्कार रहा जारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान न होने से नाराज़ राजस्व कर्मचारियों का मंगलवार से शुरू दो दिवसीय कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। खतौनी में अंश निर्धारण में आ रही समस्याओं और राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन लाने की मांग को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवकों ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खतौनी में अंश निर्धारण प्रक्रिया जटिल हो चुकी है और संसाधनों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कई बार शासन को ज्ञापन भेजने और मांगों से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि उन्हें लैपटॉप, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि कोई भी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिससे कार्य में दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक राजस्व पुलिस क्षेत्रों को नियमित पुलिस के अधीन नहीं किया गया है, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य करने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। राजस्व कर्मचारियों के दो दिन का कार्य बहिष्कार किये जाने पर जाति, स्थाई समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाने, भूमि सर्वे, सीमांकन का काम प्रभावित रहा। धरने में संघ के संरक्षक हेम पांडेय, अध्यक्ष आशुतोष लोहनी, महासचिव नवीन चंद्र, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कैड़ा, सह सचिव गोपाल बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल आर्या समेत पंकज शर्मा, जगदीश प्रसाद, चंद्रशेखर काण्डपाल, भुवन तिवारी, हेमा टम्टा और पूनम राज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस और पीएसी की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण
Next: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताएं आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.