Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मांगे न माने जाने पर 31 जनवरी से चक्का जाम का ऐलान
  • हरिद्वार

मांगे न माने जाने पर 31 जनवरी से चक्का जाम का ऐलान

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो में रोडवेज के चालक-परिचालक और कर्मचारियों की चार यूनियनों ने रोडवेज कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चे का गठन कर बैठक का आयोजन किया। बैठक में संयुक्त मोर्चे ने एक मत होकर 27 जनवरी को देहरादून मंडल में धरने का पूर्ण समर्थन किया है। साथ ही बैठक में मांगें न माने जाने पर 31 जनवरी से पूर्ण चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
मंगलवार को उत्तराखंड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बताया कि हरिद्वार डिपो में संयुक्त मोर्चे की बैठक प्रांतीय संयुक्त मोर्चे के आवाह्न पर आयोजित की गई। विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय संयुक्त मोर्चे के बैनर तले देहरादून मंडल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांग है कि अनुबंधित विशेष श्रेणी के चालक परिचालक को रेगुलर किया जाए। 17 वर्षों से अपनी सेवाएं देने के बाद भी चालक-परिचालक रेगुलर नहीं हुए हैं। परिवहन निगम नई 600 बसों को अनुबंध पर लगा रहा है। इन 600 बसों में चालक परिचालक की व्यवस्था बस मालिक अपने स्तर से करें। परिवहन निगम सिर्फ 30 प्रतिशत बसे अनुबंध पर लगा सकता है। इसके विपरीत 70 प्रतिशत बस अनुबंध पर लगाई जा रही है। यह रोडवेज को खत्म करने की साजिश है। इस साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 27 जनवरी को देहरादून में धरने के बाद मांगें पूरी नहीं होती है, तो 31 जनवरी से चक्का जाम किया जाएगा। बैठक के दौरान योगेश शर्मा, जल सिंह, राजेंद्र, सोराब सिंह, अंकित, मिथुन अरोड़ा, शोभा तोमर, वंदना, नीटू राम, सिमोन, सुखरा लाल आदि चालक-परिचालक और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटी की चपेट में आए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Next: गणतंत्र दिवस से पहले कर्त्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, फुल ड्रेस रिहर्सल में झांकियों ने मोहा मन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.