Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
  • देहरादून

मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

देहरादून। जिला प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे होमस्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। प्रशासन ने मई माह में दो चरणों में कार्रवाई करते हुए पहले 17 और दूसरे चरण में 79 होमस्टे का पंजीकरण रद्द किया।

जिला प्रशासन की पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 136 होमस्टे का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई होमस्टे उत्तराखंड गृह आवास नियमावली के मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने इनके पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की और पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई।

डीएम सविन बंसल ने बताया कि “ऑपरेशन सफाई” के तहत यह कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। सहसपुर और रायपुर विकासखंड के नगरीय क्षेत्रों में पंजीकृत होमस्टे की जांच के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई थीं।

निरीक्षण में कई होमस्टे में रसोई की व्यवस्था नहीं मिली, जबकि कई स्थानों पर अग्निशमन उपकरण अनुपलब्ध या एक्सपायरी पाए गए। कुछ होमस्टे पंजीकृत होने के बावजूद संचालित नहीं मिले।

प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि कई होमस्टे लीज पर संचालित किए जा रहे थे। जिला प्रशासन के अनुसार शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, नशाखोरी और ओवरस्पीड जैसी गतिविधियों के पीछे कुछ होमस्टे में नियम विरुद्ध गतिविधियां भी सामने आई हैं।

डीएम ने कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और ग्रामीणों की आय को बढ़ावा देना है, लेकिन कई स्थानों पर होमस्टे का संचालन होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तरह किया जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
Next: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.