Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मालगाड़ी की 21 बोगी पलटीं, लखनऊ रूट जाम होने से कई ट्रेनें फंसी
  • राष्ट्रीय

मालगाड़ी की 21 बोगी पलटीं, लखनऊ रूट जाम होने से कई ट्रेनें फंसी

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

जौनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को सुबह श्रीकृष्ण नगर (बदलापुर) रेलवे स्टेशन के समीप उदपुर घाटमपुर के पास सुल्तानपुर से मुगलसराय की ओर जा रही मालगाड़ी की 21 बोगी पलट गईं। इसके चलते जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर रेल यातायात अवरुद्ध होने के कारण इस मार्ग पर चल रही रेलगाडिय़ों को यथास्थान पर खड़ा किया गया है।
मुगलसराय से कोयला लाने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06.58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर ( बदलापुर ) रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। अचानक कुछ बोगी पटरीसे उतर गईं। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण आगे से 16 और पीछे से 21 बोगी को छोड़कर बची 21 बोगी पलट गईं।
रेल अघिकारियों के मुताबिक मालगाड़ी के चालक ए के चौहान और गार्ड संजय यादव सकुशल हैं। घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग जाम हो गया है। इस मार्ग से रवाना होने वाली महामना एक्सप्रेस और सुल्तानपुर जौनपुर वाराणसी पैसेंजर रेलगाड़ी बीच में ही खड़ी है। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।
पीडब्ल्यूआई जौनपुर बृजेश यादव ने बताया कि सुल्तानपुर से मुगलसराय जा रही बाक्सन मालगाड़ी के किसी डिब्बे का पहिया जाम होने के कारण यह घटना हुई है। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के आगे आउटर पर जैसे ही रेललाइन परिवर्तन के लिए आगे बढ़ी तभी अचानक उसका एक डिब्बा पलट गया।
घटना के कारण वाराणसी लखनऊ बाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। घटना की सूचना उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑटो रिक्शा और ट्रक की जोरदार टक्कर में छठ पूजा करके लौट रहे 10 की मौत
Next: किट्टी ठगी में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.