Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में पिछले 24 घंटों में झमाझम बारिश से व्यापक जगह नुकसान की खबरें आ रही हैं। जनपद के सरखेत में बादल फटने से घर क्षतिग्रस्त हो गए तथा कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार हेतु अस्पताल लाया जा रहा है। क्षेत्र में चिकित्सा टीम उपकरण सहित मौजूद है तथा राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, सेना भी राहत बचाव हेतु रवाना हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में दून में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले ही आपदा ग्रस्त इलाकों में राहत कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सहस्रधारा में 206, मसूरी में 178, करनपुर में 80.5, नागथात में 52 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मालदेवता क्षेत्र में कहीं पर भी बादल फटने की आंशका से फिलहाल इंकार किया है। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम व कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने नदी, नालों, गधेरों के नजदीक रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। वहीं दून में 21 को भी कहीं कहीं बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जगह 22 व 23 को बारिश में कमी आ सकती है। 24 को एक बार फिर प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने का पूर्वानुमान है।

जिला प्रशासन के अनुसार, विगत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानो मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मालदेवता सरखेत, तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका प्रात: से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है। इससे पूर्व रात्रि भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रातः छह बजे से ही आपदा परिचालन केन्द्र पर मौजूद रहकर जानकारी प्राप्त की तथा नुकसान की सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्र को रवाना हो गई। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आपदा कंट्रोल रूम पर मौजूद रहकर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रभावित क्षेत्रों खाद्य रसद सामग्री के साथ ही उपकरण आदि भेजने के कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ ही जनपद में हुए नुकसान की सूचना प्राप्त करते हुए तत्काल सहायता भिजवा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आफत का मंजर: बादल फटने से भारी तबाही, सात लापता, नदियों के विकराल रूप ने उत्तराखंड में मचाई प्रलय
Next: दिव्यांग बच्चों से मारपीट मामले में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.