Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दर्दनाक : मां के पास गुजारे के लिए नहीं थे पैसे, 20 दिन के जुड़वां बच्चों को उतार दिया मौत के घाट
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

दर्दनाक : मां के पास गुजारे के लिए नहीं थे पैसे, 20 दिन के जुड़वां बच्चों को उतार दिया मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने खुद अपने हाथों से अपने 20 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। उनके शव झाडिय़ों में फेंकने के बाद उनके खो जाने की रिपोर्ट लिखा दी, लेकिन जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपना ही पेट भरना मुश्किल है तो वह इन जुड़वा बच्चों को कैसे पालेगी।
पुलिस ने दोनों बच्चों का शव झाडिय़ों से बरामद किया। भोपाल पुलिस की अतिरिक्त उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पहले तो पुलिस गुमशुदगी की जांच कर रही थी, लेकिन जब बच्चों का शव मिला तो पुलिस ने हत्या के दृष्टिकोण से मामले की जांच शुरू की। इसके लिए जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि महिला खुद बच्चों का शव झाडिय़ों में फेंक रही है। इसके बाद वह घर में जाकर सो गई है। पूछने पर महिला ने पहले तो बहाने किए, लेकिन बाद में उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान सपना भोपाल की ही रहने वाली धाकड़ के रूप में हुई है।
महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके पति ड्राइवर थे, लेकिन पिछले दिनों एक दुर्घटना की वजह से उनकी नौकरी छूट गई। तब से उनका देवर ही घर का खर्चा संभाल रहा था। अब चूंकि पहले से उन्हें एक दो साल की बेटी है, ऐसे में अब जुड़वा बच्चों का बोझ संभाल पाना उसके बस का नहीं रह गया था।
महिला ने पहले पुलिस में बच्चों की गुमशुदगी लिखाई थी। पुलिस को भी शक हुआ था कि बच्चा चोर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन जैसे ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, काफी हद तक सच्चाई सामने आ गई। वहीं इस सीसीटीवी के आधार पर जब महिला और उसके पति से पूछताछ हुई तो पूरा मामला सामने आ गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोटबंदी पर सुनवाई 12 अक्टूबर तक स्थगित, एससी ने कहा- देखना होगा इसे सुनने की जरूरत है या नहीं
Next: दुर्घटना के 15 दिन के बाद भी पाण्डेखोला में नहीं लग पाए स्पीड ब्रेकर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.