Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मां देवराड़ी ने किया अलकनंदा-मंदाकिनी संगम में स्नान
  • रुद्रप्रयाग

मां देवराड़ी ने किया अलकनंदा-मंदाकिनी संगम में स्नान

RNS INDIA NEWS 05/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद के रानीगढ़ क्षेत्र की अराध्या देवी मां देवराड़ी की डोली ने गुरुवार को रैंतोली में भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद मंदाकिनी-अलकनंदा नदी के संगम पर गंगा स्नान किया। डोली के साथ चल रहे भक्तों ने भी संगम स्थल पर डुबकी लगाई। भक्तों ने मां की डोली का पुष्प एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया। रात्रि विश्राम के लिए डोली कोटेश्वर मंदिर पहुंची। बीते चार दिसम्बर से रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव से मां देवराडी देवी की देवरा यात्रा का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ था। दो माह के देवरा यात्रा के दौरान मां की डोली ने रानीगढ़, डांडाखाल व धनपुर क्षेत्र समेत लगभग 100 से अधिक गांवों का भ्रमण पूरा कर चुकी है। गत मंगलवार को महादेव मौहल्ला में भ्रमण के बाद मां देवराड़ी की डोली रात्रि प्रवास के लिए रैंतोली गांव पहुंची थी। रैतोली में पुजारी ने सुबह 8 बजे विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगया। इस दौरान मां की डोली को भक्तों ने लाल चुनरी, धूप व पिठाई का अर्ग लगाकर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद डोली ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। डोली के साथ लाटू, हीत व सिंगलांस आदि देवताओं के देव निशान भी चल रहे है। भ्रमण के बाद डोली गाजे बाजों के साथ रुद्रप्रयाग के मदांकिनी-अलकनंदा संगम तट पर पहुंची, जहां डोली ने अपने नेजा निशानों के साथ गंगा स्नान किया। इस दौरान भक्तों के जयकारों के साथ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्नान के बाद मां देवराड़ी की डोली रात्रि प्रवास के लिए कोटेश्वर पहुंची, जहां डोली का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर देवरा यात्रा के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौधरी, पुजारी कमलेश देवली, करण पांडे, प्रेम सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद खंडूडी, दिग्पाल सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष लखपत सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कायाकल्प टीम ने जांची संयुक्त चिकित्सालय की व्यवस्थाएं
Next: कर्णप्रयाग में नदी से शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.