Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मां चामुंडा देवी की दिवारा यात्रा त्रियुगीनारायण पहुंची
  • रुद्रप्रयाग

मां चामुंडा देवी की दिवारा यात्रा त्रियुगीनारायण पहुंची

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   कालीमठ घाटी के सीमांत गांवों की आराध्य देवी भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा 15 वर्षों बाद सोमवार को शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंची। इस मौके पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। देवी के पहुंचते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दिवारा यात्रा के शुभारंभ पर सीतापुर में आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट और पुरुषोत्तम भट्ट द्वारा ब्रह्मबेला में पंचांग पूजन, हवन और आरती का आयोजन किया गया। जबकि इसे बाद सुबह 10 बजे यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। गौरामाई मंदिर गौरीकुंड में रात्रि प्रवास किया जाएगा। यात्रा मार्ग में देवी चामुण्डा ग्रामीणों के कुशलक्षेम की जानकारी ले रही हैं, और उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। गांव-गांव में पूजा-अर्चना और मनौतियों के साथ लोग क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। यात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि बुधवार को यात्रा बेस कैंप पहुंचेगी और गुरुवार को केदारनाथ धाम में तीर्थ स्नान व दर्शन के बाद यात्रा की वापसी होगी। इस मौके पर संरक्षक कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव कीरथ सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत सहित समिति के कई सदस्य व त्रियुगीनारायण और सीतापुर के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का निरीक्षण, कई क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया
Next: धनपुर के कई इलाकों में भालू का आतंक, रतजगा कर रहे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.