Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मां-बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
  • देहरादून

मां-बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 21/09/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला में घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने बुधवार को हुई सुनवाई में आरोपी को दोषी करार दिया। मामला वर्ष 2017 का भीमावाला चुंगी क्षेत्र का था। ज्योति विश्वास निवासी भीमावाला चुंगी ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी थी। तहरीर में ज्योति ने बताया कि वह अपनी मां काकूली और बड़ी बहन वैशाली के साथ घर पर थीं। भाई विश्वजीत काम से डाकपत्थर गया हुआ था। इसी दौरान शाम को करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले में मोबाइल की दुकान चलाने वाला आनंद परवाल, निवासी चिरंजीपुर दांडी उनके घर में जबरदस्ती घुस गया और झगड़ा करने लगा। वह उसकी बड़ी बहन से बात करवाने के लिए कहने लगा। जब मां ने विरोध किया तो उसने उनकी मां को अंदर वाले कमरे में गोली मार दी। इसके बाद बहन को भी कमरे में ले जाकर गोली मार दी। बताया कि आरोपी से पिस्तौल छीनने की कोशिश की तो उसने उसे भी गोली मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर से पिस्तौल की बट से वार किया और बाइक से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने उसी दिन तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। फारेंसिक जांच में मां-बेटी की हत्या आरोपी आनंद के तमंचे से चली गोली से होना साबित हुआ। बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने आरोपी को मां-बेटी की हत्या का दोषी करार दिया था। शुक्रवार को सजा पर सुनवाई हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने सजा पर सुनवाई करते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक लाख रुपये का भी जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर उसे दो वर्ष अतिरिक्त कारावास झेलना पडे़गा। इस पूरे मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता नरेश बहुगुणा ने 31 गवाह पेश किए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमजोर नियमावली से जल निगम की पदोन्नति पर उठा विवाद
Next: महासू देवता सर्किट मास्टर प्लान में मेंदरथ को भी जोड़ा जाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.