Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों के रजिस्टरों का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों के रजिस्टरों का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के लिए अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र हेतु भारत निर्वाचन आयोग से नामित व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडे ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर चुनाव प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने व्यय निगरानी टीमों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों की निगरानी नियत तिथियों के आधार पर की जाएगी उन्होंने इसके लिए इसकी प्रयाप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए तथा कहा कि निरीक्षण हेतु सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा जाए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को समुचित ढंग से सम्पन्न कराए जाने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे निर्वाचन व्यय की निगरानी हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार-संग्रह (जनवरी-2024) में दिए गये प्राविधानों के अन्तर्गत व्यय प्रेक्षक ने आज अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्याशियों द्वारा खर्च किए जा रहे सभी व्यय को उनके खातों में बुक किया जाए। उन्होंने कहा कि पैंपलेट, पोस्टर, झंडे, बैनर समेत सभी सामग्री को रेट कार्ड के अनुरूप बुक किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय खोलने आदि पर भी नजर रखी जाए। उन्होंने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से कहा कि जो भी कार्यक्रम उनके द्वारा आयोजित किए जा रहें हैं, उसके लिए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उसकी अनुमति संबंधित अधिकारी से अवश्य ली गई हो। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, कोषाधिकारी जगत मोहन जोशी समेत अन्य अधिकारी एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अप्रैल
Next: तटीय कर्नाटक में माओवादियों के सक्रिय होने की जानकारी, सुरक्षा बल अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.