Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बद्रीनाथ विधानसभा के सीमांत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
  • चमोली

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बद्रीनाथ विधानसभा के सीमांत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के मध्येनजर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को बद्रीनाथ विधानसभा के दूरस्थ एवं सीमांत मतदान केंद्र संख्या 54-रा.प्रा.विद्यालय लामबगड़ अरूडी पट्टी, 56-रा.इ.का.पांडुकेश्वर, बूथ संख्या 18-रा.प्रा.वि. मारवाड़ी, 23-राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जोशीमठ और 21-आदर्श मतदान केंद्र ब्लाक कार्यालय जोशीमठ का स्थलीय निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप एवं मतदाताओं के लिए अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से वोटर पर्ची वितरण कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर प्रारूप के अनुसार आवश्यक जानकारी अंकित की जाए। वोटर स्लिप का शत प्रतिशत वितरण करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बैठने की उचित प्रबंध किए जाए।   निरीक्षण के दौरान संबधित बीएलओ ने जानकारी दी कि मतदान केंद्र 54-रा.प्रा.विद्यालय लामबगड़ अरूडी पट्टी में 574 मतदाता पंजीकृत है। जिसमें 306 पुरुष और 265 महिला मतदाता है। मतदान केंद्र 56-रा.इ.का.पांडुकेश्वर में 998 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 503 पुरुष और 485 महिला मतदाता है। बूथ संख्या 18-रा.प्रा.वि. मारवाड़ी में 599 मतदाता पंजीकृत है , जिसमें 357 पुरुष और 234 महिला मतदाता है। बूथ संख्या 23-राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय जोशीमठ में 483 मतदाता है, जिसमें 335 पुरुष और 148 महिला मतदाता है और मतदान केंद्र 21-आदर्श मतदान केंद्र ब्लाक कार्यालय जोशीमठ में 596 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 313 पुरुष और 283 महिला मतदाता है। अधिकतर वोटर स्लिप का वितरण कर लिया गया है। इस दौरान एसडीएम चन्द्र शेखर वशिष्ठ, बीडीओ मोहन जोशी, बीएलओ राजेंद्र प्रसाद, भगवती प्रसाद सहित आदि मौजूद थे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शांन्तिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Next: डुमक गांव में लगे सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर बैनर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.