Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लोहे की दुकान से चोरों ने 1.49 लाख की नकदी, सामान उड़ाया
  • ऊधम सिंह नगर

लोहे की दुकान से चोरों ने 1.49 लाख की नकदी, सामान उड़ाया

RNS INDIA NEWS 21/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  स्टेशन रोड स्थित एक लोहा भंडार से शुक्रवार रात चोर गल्ला तोड़कर 1.49 लाख की नकदी और करीब 20 किलो पीतल चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना पर एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध जानकारी जुटाई। रेलवे स्टेशन रोड मैसर्स विशम्भर सरन विनोद कुमार (बाबू लोहे वाले) के स्वामी विनोद कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार रात अपनी दुकान बंद की थी। विनोद कुमार के पुत्र पुष्प अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार की सुबह 8 बजे वह अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे। शटर खोलने के बाद दुकान के अंदर जाकर देखा तो ऑफिस के सारे दरवाजे खुले हुए थे। गल्ले की दोनो दराज बाहर पड़ी थीं। गल्ले में 1.49 लाख रुपये की नगदी और करीब 20 किलो गैस कटर से संबंधित पीतल का सामान गायब था। चोर वहां से डीवीआर और सीसीटीवी कैमरे आदि भी चुरा ले गए। पुष्प ने मौके पर पहुंचे एएसपी अभय कुमार सिंह को बताया कि इससे पहले भी स्टेशन रोड पर एक होटल और एक स्कूल में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद चले धारदार हथियार, चार घायल
Next: बेस अस्पताल में 23 तक हो सकती है डायलिसिस यूनिट सुचारू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.