Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भागा कमेटी संचालक
  • ऊधम सिंह नगर

लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भागा कमेटी संचालक

RNS INDIA NEWS 04/08/2024
default featured image

काशीपुर(आरएनएस)। जागरण मंडली के साथ कमेटी डालकर रकम इकठ्ठा करने का काम करने वाला एक व्यक्ति रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके पास कमेटी के लिए जमा की गई 15 करोड़ रुपये से अधिक रकम बाकी बताई जा रही है। पिछले दो दिन से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।एक व्यक्ति पिछले एक दशक से काशीपुर की राजेंद्रनगर कालोनी में मकान बनाकर रह रहा है। वह जागरण मंडली का भी संचालन करता है। धार्मिक कार्य से जुड़े होने के कारण समाज में उसकी खासी प्रतिष्ठा थी। वह पिछले दस साल से कमेटी डालने का काम भी करता है। समय से कमेटी न देने पाने के कारण उस पर ब्याज का भार बढ़ता गया। काशीपुर के करीब सौ से अधिक लोगों का उस पर कमेटी का 15 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। बताया गया है कि आरोपी इस समय 15 से अधिक कमेटियां चला रहा था। काफी समय से लोगों की रकम फंसी हुई थी, लेकिन वह रुकी हुई रकम पर ब्याज देकर जैसे-तैसे स्थिति को संभाले हुए था। दो दिन पूर्व कुछ महिलाओं ने कमेटी की रकम वापस लौटाने के लिए उसके साथ अभद्रता भी की थी। शुक्रवार तक वह काशीपुर में ही देखा गया था। शनिवार को अचानक लापता हो गया। पिता ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी तो लोगों को उसके गायब होने की खबर लगी। कमेटी डालने वालों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर कानूनी कार्रवाई के लिए आपस में विचार विमर्श किया। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में तहरीर सौंपी है। एसएसआई सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
Next: राशिफल 05 अगस्त

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर को मिलेंगी 100 करोड़ की विकास योजनाएं : मेयर

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

केवी प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक कार्यों पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.