Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लिव इन पार्टनर के घर पर 72 घंटे से धरना दे रही युवती, बेवफाई का आरोप; घर वाले फरार
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

लिव इन पार्टनर के घर पर 72 घंटे से धरना दे रही युवती, बेवफाई का आरोप; घर वाले फरार

RNS INDIA NEWS 08/06/2023
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में अपने लिव इन पार्टनर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए एक युवती उसके घर के आगे 72 घंटे से धरने पर बैठी है। मंगलवार से शुरू हुआ ये धरना गुरुवार को भी जारी है।
मामला बोकारो के पेटरवार थाना अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत का है। धरने पर बैठी युवती का कहना है कि लालधारी बास्की के साथ पिछले चार सालों से वह रिलेशनशिप में है। तीन महीने से वे दोनों लिव इन में रह रहे थे। अचानक एक दिन उसके घरवालों और प्रेमी ने उसे दुत्कार दिया। इससे तंग आकर वह धरने पर बैठी है। युवती ने बताया कि अपने हक के लिए मजबूरन उसे धरने पर बैठना पड़ा है। इधर उसका लिव इन पार्टनर और उसके घरवाले घर छोडक़र चले गये हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत भी बैठी थी और पंचायत के लोगों ने भरसक कोशिश की थी कि युवती को न्याय मिले। पर उसके प्रेमी और घरवालों की जिद के आगे किसी की नहीं चली।
लालधारी बास्की पूर्व पीडीएस डीलर स्वर्गीय हेमलाल बास्की का पुत्र है। बहामुनी ने बताया कि पीडीएस दुकान में अनाज उठाव के लिए आने के दौरान लालधारी से उसका परिचय हुआ और यह परिचय धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। लालधारी चार साल तक उसके घर में आकर रात में रुकता था। नवंबर 2022 में वह उसे अपने घर ले आया और मार्च 2023 तक मैं उसके घर पर रही। अप्रैल की शुरूआत में लालधारी के घरवालों ने मुझे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और बाद में घर से निकाल दिया। इस बीच लालधारी भी बीते दो महीने से गायब है और उसका अब फोन भी नहीं लगता। कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ बताता है। इस मामले में पेटरवार प्रमुख शारदा देवी और भाजपा नेता देवी दास ने बताया कि युवती को न्याय दिलाने के लिए वे प्रयत्नशील हैं और उसे उसका हक दिलाकर रहेंगे। लालधारी कहीं भी रहे उसे अपने घर आना होगा और लडक़ी को उसका हक देना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरदा बोले त्रिवेन्‍द्र ने किया क्रांतिकारियों का अपमान, भाजपा माफी मांगे
Next: बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाए जा रहे थे बच्चे, चाइल्ड लाइन टीम ने 11 नाबालिगों का किया रेस्क्यू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.