Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लायंस क्लब ने लगाया मुफ्त कोविड केयर मेगा कैंप
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

लायंस क्लब ने लगाया मुफ्त कोविड केयर मेगा कैंप

RNS INDIA NEWS 29/08/2021
IMG-20210829-WA0004.jpg

आरएनएस सोलन(परवाणू) :
लायंस क्लब परवाणू-कालका ने परवाणू में ओजस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पंचकूला के सहयोग से मुफ्त पोस्ट कोविड केयर मेगा कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन परवाणू के सेक्टर 1 ए स्थित शिव मंदिर के हाल में किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने विशेषज्ञों से परामर्श लिया व क्लब द्वारा उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान की गई।
इस अवसर पर शहर के करीब 150 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई। यह जानकारी लायंस क्लब अध्यक्ष समिंदर गर्ग ने दी। उन्होनें बताया कि पंचकूला के ओजस अस्पताल से विशेषज्ञों की टीम के सहयोग से कोविड के दौरान विभिन्न बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, माइग्रेन जैसी बीमारियों के लिए क्लब द्वारा मुफ्त जांच कैंप आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर अपेक्षित है जिसे देखते हुए इन बीमारियों का समय से इलाज आवश्यक है क्योंकि कोविड से लड़ने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। रविंदर ने बताया कि अस्पताल की ओर से मुख्य तौर पर सीनियर सलाहकार कार्डियोलॉजिस्ट डा. महेश गर्ग, न्यूरोलॉजी सलाहकार डा. राहुल महाजन, निदेशक और्थोपेडिक्स ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डा. सुरेश सिंगला व डा. रणजीत ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर विनीत गोयल, पीके शर्मा, विकास सेठ, पूजा गोयल, उद्योग संघ सचिव सार्थक तनेजा राम ध्यान सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पेटशाल में मल्टी स्पेशिएलिटी चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
Next: मारुति कार में चलते-चलते अचानक लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.