Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लैंसडौन से डॉ.हरक सिंह रावत या उनकी पुत्रवधु को बनाया प्रत्याशी, तो दे देंगे सामूहिक इस्तीफा…
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लैंसडौन से डॉ.हरक सिंह रावत या उनकी पुत्रवधु को बनाया प्रत्याशी, तो दे देंगे सामूहिक इस्तीफा…

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

देहरादून। भाजपा से निष्कासित पूर्व काबीना मंत्री एवं कोटद्वार विधायक डा़ हरक सिंह रावत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से दावेदारी पेश कर रहे नेताओं ने डा़ हरक सिंह रावत की पुत्रवधु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने उनकी पुत्रवधु को लैंसडौन से टिकट दिया तो वे सब सामूहिक इस्तीफा देकर उनके खिलाफ किसी एक निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे।

बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख व लैंसडौन से कांग्रेस टिकट के दावेदार दीपक भंडारी ने कहा कि लैंसडौन क्षेत्र से बारह कांग्रेसजनों ने टिकट की दावेदारी की है। इन सभी ने आपस में यह भी तय किया है कि जिसको भी टिकट मिलेगा अन्य दावेदार एकजुट होकर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के लिए कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा से निष्कासित डा़ हरक सिंह रावत लैंसडौन क्षेत्र से अपनी पुत्रवधु के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं, जो कि अनुचित है। कहा कि डा़ रावत भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और यही कारण है वे कभी एक सीट से चुनाव नहीं लड़ते। कहा कि अगर पार्टी द्वारा उन्हें या उनके समर्थक को लैंसडौन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस से दावेदारी करने वाले सभी कांग्रेस जन हरक सिंह रावत के विरोध में एकजुट हैं।

इस मौके पर दावेदारों में महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, मनीष सुंद्रियाल, गोपाल रावत, मधु बिष्ट, ज्योति रौतेला, रघुवीर बिष्ट, रश्मि पटवाल, राजेंद्र भंडारी, धीरेंद्र प्रताप, रामरतन सिंह, पिंकी नेगी के साथ ही पदाधिकारी जयहरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष होशियार सिंह, रिखणीखाल ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत, नैनीडांडा ब्लॉक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, नैनीडांडा प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पृथ्वीपाल, सूरजपाल सिंह, मनोज रावत, आदित्य द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह रावत व पिंटू असवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैकिंग अभियान में अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Next: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.