Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा में सुचारु जलापूर्ति की मांग को लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा में सुचारु जलापूर्ति की मांग को लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। लमगड़ा बाजार में पेयजल संकट के चलते व्यापारियों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा है। मंगलवार से व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रामलीला मैदान में एकत्र होकर उन्होंने जल संकट के खिलाफ नारेबाजी की और अवैध कनेक्शनों को लेकर जल विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। बता दें कि लमगड़ा क्षेत्र की एक दशक से अधिक पुरानी कपिलेश्वर पम्पिंग योजना उद्देश्यों की पूर्ति करने में विफल साबित हो रही है। इस योजना के तहत लमगड़ा बाजार और आसपास के तीन दर्जन से अधिक गांवों को पानी पहुंचाने की व्यवस्था थी, लेकिन स्थानीय लोग गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सप्ताह में केवल एक बार या उससे भी कम जल आपूर्ति मिल रही है, जबकि क्षेत्र में बन रहे रिजॉर्ट्स और होटलों को विभाग की मिलीभगत से नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। जल संकट को लेकर पहले भी व्यापारियों, ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी दी थी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जल नियोजन और वितरण में अनियमितताओं के कारण स्थिति बदतर होती जा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। यहाँ धरना प्रदर्शन में हरीश कपकोटी, बालम कपकोटी, दीपक फर्त्याल, दीपक, देवेंद्र रौतेला, सोनू बिष्ट, प्रकाश पंत, राजेंद्र सिजवाली, सचिन बोरा, अमित, योगेश, सूरज, मुकेश सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक अप्रैल से यूपीएस लागू करने का विरोध
Next: अल्मोड़ा पुलिस की एएचटीयू टीम ने स्पा सेंटरों पर की छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.