Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लंढौरा नगर पंचायत के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

लंढौरा नगर पंचायत के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

रुड़की।  लंढौरा में लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली बरती जा रही है। मंगलवार हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ माह पहले ही कब्रिस्तान रोड 75 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई गई थी। आरोप है कि घटिया सामग्री लगाने से सड़क दो माह बाद ही टूटने लगी थी। लोगों का कहना है कि नगर में कई लाख रुपये की लागत से 50 वाटर कूलर लगाए गए थे। कुछ माह बाद ही वाटर कूलर खराब होने शुरू हो गए थे। लोगों का कहना है कि करीब 20 लाख रुपये की लागत से 48 सीसी कैमरे लगाए गए थे। वर्तमान में सभी कैमरे खराब होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी आरोप है कि पीएम आवास योजना में भी बड़े पैमाने पर धांधली बरती जा रही है। जिसके चलते पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि नगर पंचायत अधिकारियों की लापरवाही के चलते कुछ लोगों ने करोड़ों की सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर संपत्ति को अपने नाम दर्ज करा लिया है। नगर पंचायत ईओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि समय से पहले सड़क टूटने और सरकारी संपत्तियों कब्जे करने की शिकायतें उन्हें मिली है। उनका कहना है कि ठेकेदार को इस संबंध में नोटिस भेजा जा रहा है। साथ सरकारी संपत्तियों कब्जा मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में इरफान, इंतजार, अर्जुन, शेर अली, नवाब, डॉ. आमिर, परवेज, साजिद, राकिब, नवाजिश, मोहर्रम, सोहेल, कय्यूम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासनिक टीम ने हटाया भगवानपुर में अतिक्रमण
Next: चोरी की तीन वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.