Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल भी रहे मौजूद
  • अल्मोड़ा

अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल भी रहे मौजूद

RNS INDIA NEWS 04/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत लमगड़ा में अतिक्रमण चिन्हीकरण के प्रति लोगों ने आक्रोश जताया। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने महापंचायत की। सर्वदलीय संघर्ष समिति लमगड़ा के तत्वावधान में अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए लमगड़ा बाजार में जुलूस निकाला गया तथा एक सभा की। सभा के पश्चात उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि विगत दिनों जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा विकासखण्ड लमगड़ा के लमगड़ा, शहरफाटक, मोतियापाथर, छड़ौजा, सुवाखान, जैंती, भनोली क्षेत्र व सड़कों के किनारे, दुकानों, भवनों, सरकारी संस्थानों आदि में चिन्हीकरण का कार्य किया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। इस क्षेत्र में दुकानों के अलावा अन्य कोई रोजगार का साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि भवन स्वामियों के द्वारा अधिकांश भवनों का निर्माण बैंक से ॠण लेकर किया गया है। यदि भवन टूटते हैं तो वे बैंक के लोन की किश्त कहाँ से देंगे। महापंचायत सर्वदलीय संघर्ष समिति लमगड़ा के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र बुधानी ने कहा कि समस्त जनता लोक निर्माण विभाग की इस कार्यवाही का विरोध करती है तथा जनहित में इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन/न्यायालय तक लड़ने का कार्य करेगी। इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के महामंत्री दीवान सिंह सतवाल ने कड़े शब्दों में कहा कि अब बात जनता के आशियाने टूटने और रोजी रोटी छिनने तक आ गई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका व्यापक विरोध और आंदोलन किया जाएगा। यहाँ प्रदर्शन में इन्द्र सिंह, गोविंद सिंह, मनोज बजेठा, कैलाश चंद्र बजेठा, शिवराज सिंह, भगवत सिंह, केशव आर्य, लक्ष्मी दत्त, दयाकिशन, शेखर सिंह, हिमांशु शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक ने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, केस दर्ज
Next: अल्मोड़ा में नवनियुक्त व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष और महामंत्री का भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.