Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी रुद्रपुर से पकड़ा, गुमशुदा नाबालिग बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी रुद्रपुर से पकड़ा, गुमशुदा नाबालिग बरामद

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  पॉक्सो एक्ट के आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती 26 अगस्त को लमगड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के 22 अगस्त को घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए बृहस्पतिवार को रुद्रपुर उधमसिंहनगर से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/ 87/64 बीएनएस व 5(ठ)/ 6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। लमगड़ा पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल मुन्नी पंत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में दो पीसीएस अधिकारी होने पर परिजनों में खुशी की लहर
Next: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से हडक़ंप, छात्राओं ने किया बवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.