Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा में क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा में क्षेत्र पंचायत की बैठक, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 06/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-06 at 15.54.46_11zon

अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा मुख्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं और जनसमस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों से उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही विकासखंड क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को दी, ताकि पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

बैठक की शुरुआत में यह मामला भी सामने आया कि कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे थे। इस पर सदन के सदस्यों ने आपत्ति जताई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों में नियमानुसार केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ही उपस्थिति मान्य होगी।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत ने की। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की हत्या के बाद खून पीकर खा गया भेजा; मामला जानकर कांप जाएगी रूह
Next: 07 से 12 मार्च तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.