Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
  • देहरादून

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। वेतन विसंगति दूर करने समेत 20 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। चेताया कि इस आंदोलन के बाद भी सरकार नहीं चेती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। वहीं, तहसील में सीएम को संबोधित मांगपत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मंगलवार को उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति ऋषिकेश शाखा से जुड़े लोनिवि, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सिंचाई, पशुपालन, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हरिद्वार रोड स्थित लोनिवि अतिथिगृह परिसर में एकत्रित हुए। यहां लंबित मांगों का समाधान न होने पर कर्मचारी सरकार पर खूब बरसे। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना दिया। धरने पर डटे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार पर उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही एक स्वर में डाउन ग्रेड पे का विरोध करने का निर्णय लिया। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि इस बार सरकार के झूठे आश्वासन के झांसे में नहीं आने वाले। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। लंबित मांगों को लेकर आर-पार के संघर्ष का ऐलान किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य संयोजक आरएस पंवार, सहायक अभियंता लोनिवि सीडी सैनी, उपेंद्र गोयल, ललिता प्रसाद जोशी, दीपक पांडेय, कमल प्रसाद गौड़, जनवीर सिंह रावत, सुरेश कोटनाला, मनोज कुमार गुप्ता, रविंद्र पाल, आशीष बिष्ट, बरखा सिंह, अमित पुरोहित, देवेंद्र रावत, पूनम रावत, तेजपाल सिंह, बसंत असवाल, राजेंद्र बिष्ट , वासुदेव कुमार, विजय पाल सिंह, मोहन सिंह, जगदीप रावत, राहुल सैनी प्रवक्ता ,मोहन सिंह, जगदीप सिंह रावत, पूनम खंतवाल, नेहा बंगवाल, आरती सिंह, अभिलाष यादव, अभिषेक नवानी, अंकित राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों हेतु अलग से काउंटर खोलने की मांग
Next: बाइक रपटने से युवक गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.