Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षक होंगे बर्खास्त:  धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षक होंगे बर्खास्त:  धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 28/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों से लंबे समय से गायब चल रहे शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  इसके अलावा अधिकारियों को पूरे प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को कहा है।  साथ ही सीआरपी-बीआरपी और चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
मंत्री धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और निर्धारित समय पर बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए।  इसके अलावा उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही।
मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक में सीआरपी-बीआरपी और चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी तलब कर नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।  उन्होंने शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है, लेकिन कुछ शिक्षक नियमों को ताक पर रखकर स्कूलों से गायब चल रहे हैं।  ऐसे शिक्षकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।  उन्होंने कहा कि सीआरपी-बीआरपी और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति न होने से इसका खामियाज विभाग को उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है।
इसके अलावा मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती करने के निर्देश भी दिए।  इसके साथ ही शिक्षकों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण, क्लस्टर विद्यालयों और पीएम-श्री विद्यालयों के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरे करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून ज्वेलरी शोरूम डकैती में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Next: बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.