Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लालू, राबड़ी का आशीर्वाद लेकर रोहिणी आचार्य निकली चुनाव प्रचार पर
  • राष्ट्रीय

लालू, राबड़ी का आशीर्वाद लेकर रोहिणी आचार्य निकली चुनाव प्रचार पर

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है। मंगलवार को रोहिणी अपने पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार के लिए सारण के लिए निकल पड़ीं।
चुनाव अभियान पर निकलने के पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की।
उन्होंने एक्स पर लिखा, ले कर अपने भगवान का आशीर्वाद, चले हम अब जनता जनार्दन के द्वार।
इस पोस्ट के साथ उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पैर छूते और मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर भी शेयर की हैं।
एक दिन पहले रोहिणी अपने माता-पिता के साथ सोनपुर पहुंची थी और हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी।
बताया जाता है कि रोहिणी मंगलवार को सारण लोकसभा क्षेत्र के खरिका गांव से अपना जनसंम्पर्क अभियान शुरू करेंगी। इसके बाद वे नयागांव बाजार, हासिलपुर, कस्तूरीचक सहित कई इलाकों में पहुंचेंगी। कई इलाकों में उनका रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।
रोहिणी का सारण से चुनाव लडऩे की पूरी तैयारी है, हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
भाजपा ने सारण सीट पर अपने मौजूदा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। सारण सीट पर लालू परिवार का बेहद प्रभाव माना जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेस अस्पताल में 12 घंटे मिलेगी डायलिसिस सुविधा
Next: मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो’, विदेश मंत्री जयशंकर का अरुणाचल को लेकर चीन को करारा जवाब

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.