Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ललित नारायण मिश्र ने किया हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण
  • हरिद्वार

ललित नारायण मिश्र ने किया हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
default featured image

 –  सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता : सीडीओ मिश्र
– जनपद आगमन पर जिलास्तरीय अधिकारियों  ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी का किया स्वागत।

हरिद्वार(आरएनएस)।    उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मे डॉ लालायित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।    इस अवसर पर संबंधित पटल के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें । उन्होंने कहा कि जो भी आमजन मानस अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्य के संपादन या समस्या निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी आती है तो उसके निराकरण हेतु सीधे सीडीओ से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि कार्य अनावश्यक लंबित न रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों के संपादन में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो उनसे किसी भी समय मिलकर इसका समाधान कर सकते है।
इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने चंपावत में किया जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान
Next: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करवाने वाले होटल कारोबारी पर मुकदमा

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.