Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आपदा प्रबंधन पर प्रशासन और सरकार नहीं है संजीदा: ललित फर्स्वाण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

आपदा प्रबंधन पर प्रशासन और सरकार नहीं है संजीदा: ललित फर्स्वाण

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
default featured image

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे से लौटे पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने बागेश्वर मुख्यालय आकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। कपकोट के पूर्व विधायक का कहना है कि प्रदेश सरकार आपदा के प्रति सजग नहीं है। आपदा पीड़ितों को बागेश्वर प्रशासन तत्काल सहायता नहीं पहुंचा पा रहा है। कपकोट क्षेत्र कि पिंडर घाटी, सरयू घाटी, पुंगर घाटी, रामगंगा घाटी, सहित काण्डा कमस्यार की सड़कें खराब हैं।ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे है। खराब हुई सड़कों में हरसिला से जगथाना, कन्यालीकोट को जोड़ने वाली सड़के अधिक खराब है। खारबगड़ के पास पूरा का पूरा 50 से 60 मीटर तक नीचे नदी से पूरा सड़क चली गयी है। मात्र सिंगल दीवारों में सड़कें टिकी हुई है। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा बागेश्वर आकर केवल भाजपा कि बूथ कमेटियों का सत्यापन करते हैं और चले जाते हैं। सांसद अजय टम्टा द्वारा गोद लिये गांव सूपी के हाल ठीक नही है। कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रशासन सौतेला व्यहार कर रहा है। कपकोट कि दुर्दशा को काग्रेस पार्टी सदन के माध्यम से उठायेगी। पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि कांग्रेस लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर उनकी समस्याओं के समाधान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा नेता जिला मुख्यालय से आपदा के दौरान प्रभावितों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय गलत बयानबाजी कर सरकार व सरकार के मंत्रियो को गलत फीडबैक दे रहे हैं। जिससे आपदा पीड़ितों को राहत नहीं मिल पा हो रही है। फर्स्वाण ने कहा कि जनपद में जनहानि पशु हानि, पुलों, सड़कों और मकानों को हुई क्षति की पीड़ित परिवारों को राहत नहीं मिल पा रही है। प्रभारी मंत्री जिले में आकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के बजाय जिला प्रशासन के साथ बैठक कर वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कपकोट के दुरस्त क्षेत्रों में आपदा से हो रही समस्या व नुकसान को जिला प्रशासन नुकसान मानने को तैयार नहीं है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा की सकन्युडा में चंचल राम का मकान 9 जुलाई को गिर गया था लेकिन अभी तक किसी भी तरह की आपदा राहत राशि उन्हे नहीं दी गई है। सड़कों का हाल बेहाल है सड़कों के गड्ढों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हरसिंगिया बगड़ में सड़क के बड़े बड़े गड्ढों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पिंडर घाटी हो या सरयू घाटी हो सब बुरे हाल में चल रहे है। कांडा कामस्यार में मकान गिरने से मवेशियों को नुकसान हुआ लेकिन आपदा के मानकों में माना नही गया। बनलेख, कीडई और होराली में तीन पुल आज तक नहीं बन पाए हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन पुलों को प्लाई डालकर छोड़ दिया गया है जिससे लोग उन्ही प्लाई से आ जा रहे हैं जो किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। उन्होने कहा कि प्रभारी मंत्री और सांसद आपदा प्रभावित लोगों से मिलने तक नहीं गए। लेकिन बूथों की बैठक में जरूर जाते हैं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, ललित बिष्ट, सुनील भंडारी, ललित गोस्वामी, कुंदन गिरी, राजेन्द्र परिहार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे के निर्माण में बाधा बन रहा धार्मिक स्थल 29 को हटेगा
Next: कांग्रेस की अंदरूनी जंग आई सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेहरा और प्रदेश महामंत्री शाह आमने सामने

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.