Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दिल्ली ब्लास्ट के तार उत्तराखंड तक पहुंचे, हल्द्वानी से इमाम और इलेक्ट्रीशियन हिरासत में, कई और निशाने पर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट के तार उत्तराखंड तक पहुंचे, हल्द्वानी से इमाम और इलेक्ट्रीशियन हिरासत में, कई और निशाने पर

RNS INDIA NEWS 29/11/2025
rns featured image new

हल्द्वानी (आरएनएस)। दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एनआईए, दिल्ली पुलिस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से बिलाल मस्जिद के इमाम मोहम्मद आसिम कासमी और इलेक्ट्रीशियन नजर कमाल को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद के मौलाना मोहम्मद नईम से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

सूत्रों के अनुसार एनआईए ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों और कॉल डिटेल विश्लेषण के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हल्द्वानी से उठाए गए दोनों व्यक्तियों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पिथौरागढ़ में भी एक महिला से पूछताछ की गई थी, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा क्षेत्र में एनआईए की टीम ने शनिवार तड़के करीब ढाई बजे कार्रवाई की। लाइन नंबर आठ में किराए के मकान में रहने वाले मौलाना मोहम्मद आसिम कासमी को उनके कमरे से हिरासत में लिया गया। कासमी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा दड़ियाल के निवासी हैं। इलेक्ट्रीशियन नजर कमाल हल्द्वानी के जवाहर नगर, खिचड़ी मोहल्ले का निवासी है और परिवार के साथ वहीं रहता है।

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के मुख्य आरोपित डॉ. मुज्जमिल शकील गनई, जो फलाह यूनिवर्सिटी में अध्यापन और शोध कार्य से जुड़े थे, उनकी कॉल डिटेल में उत्तराखंड से भी कई नंबर सामने आए हैं। इसी आधार पर नैनीताल और हल्द्वानी में कार्रवाई की गई है।

घटना के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए शुक्रवार रात से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टी. सी. ने कहा कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और एनआईए तथा एसटीएफ की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है।

फंडिंग की भी जांच की आशंका

सूत्रों के अनुसार इमाम और इलेक्ट्रीशियन से आतंकी संगठनों से संभावित फंडिंग को लेकर भी पूछताछ की जा सकती है, हालांकि इस संबंध में कोई भी निष्कर्ष एनआईए की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

स्लीपर सेल जैसी सक्रियता के संकेत

बनभूलपुरा क्षेत्र में कई ऐसे लोग सामने आए हैं जो साइबर ठगी सहित विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने यहां से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जिनके बैंक खातों में लाखों–करोड़ों रुपये मिले थे और वे साइबर फ्रॉड की रकम अन्य खातों में भेजते थे।

हल्द्वानी से हिरासत के बाद कड़ी सुरक्षा

इमाम मोहम्मद आसिफ और नजर कमाल को हिरासत में लेने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल और पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल बनभूलपुरा में तैनात किया गया। मस्जिद और आसपास का क्षेत्र सुरक्षा घेरा में ले लिया गया। अचानक बढ़ी गतिविधियों से स्थानीय लोग सहम गए। अधिकारियों ने बताया कि यह सुरक्षा एहतियात का हिस्सा है।

एनआईए और उत्तराखंड पुलिस की एक टीम नैनीताल में स्थित एक मस्जिद में भी पूछताछ कर रही है।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हो गए थे।

नैनीताल में भी दिल्ली ब्लास्ट के तार, एनआईए ने मौलाना के रिश्तेदार को हिरासत में लिया

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लम्बे समय से एक स्थान पर जमे सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, कनिष्ठ सहायकों का डीएम ने किया स्थानान्तरण
Next: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा, लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.