Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट, पुलिस ने चौकसी बढ़ाई
  • देहरादून

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट, पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। इस हादसे में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
धमाके के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत सभी प्रमुख शहरों में चौक-चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। उत्तराखंड पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या नियंत्रण कक्ष को दें।
राज्य पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका, 10 की मौत, 30 घायल — आतंकी साजिश की आशंका
Next: प्रदूषण से दिल्ली के व्यापार को हर दिन 100 करोड़ रुपए का नुकसान, सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.