Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर : लाल चौक और पुलवामा में आतंकी हमले, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : लाल चौक और पुलवामा में आतंकी हमले, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को आतंकी हमला हुआ है। लाल चौक के मैसुमा में हुए इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है। इसके अलावा खबर है कि आतंकियों ने पुलवामा में भी स्थानीय लोगों को निशाना बनाया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। रविवार को ही सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गांव से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए थे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय दो लोगों को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। उन्होंने बताया, पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले आतंकवादियों ने रविवार की शाम पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे।
रविवार को भी भारतीय सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को बड़ी सफलता मिली थी। संयुक्त कार्रवाई में पुंछ जिले में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। जम्मू में रक्षा प्रवक्ता की तरफ से बयान जारी किया गया, खुफिया जानकारी के आधार पर व्हाइट नाइट कॉर्प्स की पुंछ ब्रिगेड और एओजी पुंछ की तरफ से तहसील हवेली के नूरकोट गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
बयान के अनुसार, जवानों को दो एके-47 राइफल, एके-47 की दो मैगजीन, एक 223 बोर एके आकार की बंदूक और मैगजीन, एक चीनी पिस्तौल और मैगजीन, एके-47 के 63 राउंड्स, 223 बोर बंदूक के 20 राउंड और चीनी पिस्तौल के 4 राउंड बरामद किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साहब संत के चंगुल से मेरी बेटी को बचाइए, फूट-फूट कर रोई माँ
Next: आंध्र प्रदेश को मिला नया नक्शा, जिलों की संख्या दोगुनी होकर 26 हुई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.