Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लकड़ी तस्करों से खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण देंगे धरना
  • देहरादून

लकड़ी तस्करों से खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण देंगे धरना

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। नागथात-झुल्का डांडा के जंगल में अवैध कटान और अतिक्रमण से गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन से ṁमांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर 25 जुलाई को तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गुरुवार को तहसील प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में बिसोई, रखटाड़, द्वीना और सीला के ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नागथात-झुल्का डांडा के जंगल में अवैध कटान किया जा रहा है। जंगल की इमारती और उपयोगी लकड़ी को तस्कर औने पौने दाम पर बेच रहे हैं। इसके साथ ही जंगल की जमीन पर अतिक्रमण भी हो रहा है। बड़े पैमाने पर अवैध कटान से पर्यावरण संकट पैदा होने के साथ ही क्षेत्र की जैव विविधता प्रभावित हो रही है। जंगल का दायरा कम होने के कारण जंगली जानवरों के ग्रामीण बस्तियों में दस्तक देने का खतरा भी बढ़ गया है। कहा कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही प्रशासन के आला अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की लापरवाही के चलते लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आरोप है कि तस्कर अवैध कटान कर धड़ल्ले से लकड़ी की निकासी कर रहे हैं। जबकि किसी भी बैरियर पर तस्करों के बैरियर की जांच नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर 25 जुलाई को तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र चौहान, खुशीराम जोशी, जसवीर, कृष्णदत्त, नरेश चौहान, बलवीर चौहान, सुशील, अजेंद्र, ओमप्रकाश, निर्मल, गजेंद्र, केशर सिंह, ईश्वर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो बनाकर पीएं ये पेय, आसान हैं रेसिपी
Next: तीन वर्ष से फरार दस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.