Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लकड़ी से भरे टुक टुक को वन विभाग के बैरियर पर रोकने से बवाल
  • ऊधम सिंह नगर

लकड़ी से भरे टुक टुक को वन विभाग के बैरियर पर रोकने से बवाल

RNS INDIA NEWS 30/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। लोहियाहेड वन विभाग के बैरियर पर अवैध लकड़ी से भरा टुक टुक रोकने पर जमकर बवाल हो गया। उग्र भीड़ ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज भीड़ को तितर बितर किया। वन विभाग ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, देर रात मामले में आरोपियों के माफीनामे और संभ्रांत लोगो की उपस्थिति में पटाछेप हो गया। देर रात लोहियाहेड रोड पर वन विभाग के बैरियर पर फॉरेस्टर धन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में स्टाफ तैनात था तभी लोहियाहेड रोड की ओर से आ रहे अवैध रूप से भरे टुक टुक को रोकने पर विवाद हो गया। वन विभाग ने लकड़ी के कागज मांगने पर टुक टुक चालक वन कर्मियों से भिड़ गए। टुक टुक चालको ने फोन कर कई और लोगो को बैरियर पर बुला लिया। भीड़ ने वन विभाग की टीम पर हमला करने पर वन कर्मियों ने भी लाठियां भांज दी। बवाल की सूचना पर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठिया भांज भीड़ तितर बितर की।इधर सूचना पर अन्य जगह तैनात वन विभाग की भारी फोर्स भी आ गई और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर खटीमा रेंज कार्यालय ले आए। रेंज परिसर में भी देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कई बार भीड़ उग्र होती दिखाई दी तो वन कर्मियों ने भीड़ को खदेड़ गेट से बाहर कर दिया और ताला लगा दिया। काफी देर बाद कई संभ्रांत लोगो की उपस्थिति और बाजार चौकी इंचार्ज की उपस्थिति में लिखित माफीनामे के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर जागेश वर्मा,भैरव सिंह बिस्ट नजमुल हसन,नासिर खान,इकबाल अहमद,जीशान अहमद सहित कई लोग मोजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहाघाट में पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन
Next: फाईनेंसकर्मी से हुई लूट का आरोपी मुजफ्फरनगर से दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.