Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
  • ऊधम सिंह नगर

लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 15/06/2023
Fire

रुद्रपुर। दक्ष चौराहे से आगे कस्तूरी वाटिका के सामने जय सच्चियानंद ट्रेडर्स नाम से लकड़ी के गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पांच गाड़ियों से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। जानकारी के मुताबिक जगदीश कालरा फुलसुंगी वार्ड नंबर 1 में रहते हैं। उनका दक्ष से कुछ दूर बसेरा कॉलोनी में कस्तूरी वाटिका के सामने लकड़ी का गोदाम है। बुधवार रात वहां सुबोध समेत चार मजदूर सोए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों की तपिश से मजदूरों की नींद खुली तो वे जान बचाकर बाहर भागे। उन्होंने आग लगने की सूचना जगदीश कालरा को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6:30 बजे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। जगदीश कालरा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने बताया कि गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी, दरवाजे, कुर्सी, बेड समेत अन्य फर्नीचर और करीब 25 हजार की नगदी थी। एक जनरेटर और बाइक भी थी। आग से सब कुछ खाक हो गया। उन्होंने आग से 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। वहीं अग्निशमन विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया जनसंपर्क
Next: किसी भी हाल में नहीं होगी महापंचायत: एसएसपी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.