Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: लैंगिक अपराध के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • न्यायालय

अल्मोड़ा: लैंगिक अपराध के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
judge hammer

अल्मोड़ा। लैंगिक अपराध के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने अभियुक्त करन उर्फ कृपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बागनकोट थाना चसाना, रियासी जम्मू और कश्मीर को धारा-3/4 पॉक्सो अधिनियम लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000/ हजार रू0 का अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड अदा न करने पर 2 माह का अतिरिक्त कारावास से दंडित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04-03-2022 को पीड़िता की तबियत खराब हुई तो पीड़िता की चचेरी बहिन वादिनी पीड़िता को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर आई जहाॅं पर डाॅक्टरों ने पीड़िता की जांच की गयी तो वह दो महीने की गर्भवती पायी गयी। पीड़िता से गर्भवती होने के सम्बन्ध में पूछा तो उसके द्वारा कुछ नहीं बताया गया तथा डाॅक्टरों के द्वारा पूछने पर भी पीड़िता ने डाॅक्टरों को भी कुछ नहीं बताया। डाॅक्टरों द्वारा उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस द्वारा पीड़िता से पूछताछ की गयी तो उसने कुछ नहीं बताया फिर पुलिस पीड़िता को लेकर चाईल्ड वैलफेयर कमेटी के पास लेकर गयी वहाॅं पर भी उससे पूछताछ की परन्तु उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस पीड़िता को लेकर बाल किशोरी गृह बख गयी। पीड़िता की चचेरी बहिन जो मामले में वादिनी है। बाल किशोरी गृह बख में ने पीड़िता से पूछताछ की तो पीड़िता ने किराएदार के बारे में बताया। पीड़िता की चचेरी बहिन द्वारा मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज की गई। रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना अधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश महोदय, अल्मोड़ा के न्यायालय में चला इस मामले में अभियोजन की ओर से (8) गवाहों को न्यायालय में परीक्षित किया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा, विशेष लोक अभियोजक भूपेन्द्र कुमार जोशी एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शेखर चन्द्र नैल्वाल द्वारा मामले में सबल पैरवी की गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किये गये। विशेष सत्र न्यायाधीश, अल्मोड़ा द्वारा पत्रावली पर मौजूद मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर अभियुक्त करन उर्फ कृपाल को पॉक्सो अधिनियम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 20,000/ हजार रू0 का अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड अदा न करने पर 2 माह का अतिरिक्त कारावास से दंडित किया गया है। उक्त अर्थदण्ड की धनराशि वसूल होने पर अधिरोपित अर्थदण्ड में से 15,000/रू0 पीड़िता को दिए जाने का आदेश पारित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की प्रमोशन सूची जारी
Next: ब्यास नदी में पलटी राफ्ट, एक पर्यटक की मौत

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.