Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल दहला देने वाला मामला: लहूलुहान बच्ची कराहती रही, मदद करने की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

दिल दहला देने वाला मामला: लहूलुहान बच्ची कराहती रही, मदद करने की बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

कन्नौज।  देश में मानवता इस कदर शर्मसार हो रही है कि लोगों के दिलों में जरा सा भी रहम नहीं बचा। एक ऐसी ही दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक मासूम 12 साल की बच्ची  खून में लथपथ मदद की गुहार लगा रही है लेकिन पास में खड़ी भीड़ उसकी मदद की बजाय वीडियो बनाते नज़र आए।
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में सरकारी अतिथि गृह के परिसर का है जहां 12 वर्षीय लड़की खून में लथपथ पड़ी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि तिर्वा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय एक लड़की पिछले रविवार को गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी, मगर वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कन्नौज में खून से लथपथ एक मासूम बच्ची सड़क किनारे तड़पती रही लेकिन लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाने में जुटे रहे। ऐसे में एक पुलिसकर्मी द्वारा उसे गोद में उठाकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिसकर्मी का कृत्य प्रशंसनीय है।
उन्होंने बताया कि अतिथि गृह के चौकीदार ने रविवार रात लड़की को खून से लथपथ हालत में तड़पते देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़की को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की का इलाज किया जा रहा है और उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। लिहाजा उससे बलात्कार की आशंका के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। सिंह ने बताया कि अतिथि गृह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एक फुटेज में लड़की एक युवक से बात करती दिख रही है। उस युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बताया कहा जा सकता है कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ या नहीं। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को शख्स ने मारी लाठियां, वायरल हुआ वीडियो
Next: सुभाष नगर में विशालकाय अजगर आने से मचा हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • 28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.