Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ऐसे तो पलायन कर जाएंगे व्यापारी व लघु उद्यमी
  • सोलन

ऐसे तो पलायन कर जाएंगे व्यापारी व लघु उद्यमी

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

लघु उद्योग भारती ने जीएसटी इंर्फोसमेंट के अधिकारियों के कृत्य की कड़े शब्दों में की निंदा

आरएनएस सोलन (बद्दी):

जीएसटी इंफोर्समेंट के अधिकारियों द्वारा व्यापारी से की मारपीट की हर तरफ निंदा हो रही है। जहां व्यापार मंडल इस घटना के बाद भड़के हुए हैं वहीं लघु उद्योग भारती ने भी इस घटना की निंदा की है। वीरवार को लघु उद्योग भारती के बद्दी स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन ने इस घटना को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि बीबीएन का व्यापारी वर्ग सीधे तौर पर उद्योगों से जुड़ा है। सैंकड़ों छोटे बड़े बाइंडर उद्योगों के साथ काम कर रहे हैं और जीएसटी के नियमों की पालना करते हुए टैक्स भी भर रहे हैं। जीएसटी इंफोर्समेंट के अधिकारियों की इस घटना के बाद व्यापारियों के साथ साथ लघु उद्योगों के मालिक भी दहशत में हैं।

अधिकारियों को कोई समस्या आती है या कोई जीएसटी भरने में सहयोग नहीं करता तो विभाग उचित कार्रवाई करे। लेकिन किसी के साथ ऐसे सरेआम मारपीट तो संबंधित विभाग के अधिकारियों की गुंडागर्दी है। आज इन्होंने व्यापारी को प्रताड़ित किया और पीटा कल को यह लोग उद्यमियों से भी यही सलूख करेंगे। संजीव शर्मा ने कहा कि ऐसे रवैये और कृत्यों से आने वाले समय में व्यापारी और लघु उद्योग यहां से पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

लघु उद्योग भारती ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई है। बैठक में प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा के साथ लघु उद्योग भारती बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान, पियूष शर्मा, सोमनाथ पाल, हमीश मग्गू, नवीन शर्मा, सुनील कुमार व आशीष अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशु शवदाह गृह खोले जाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
Next: दो ग़ज़ की दूरी और मास्क है जरुरी, आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.