Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लगातार बारिश से ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर
  • देहरादून

लगातार बारिश से ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर

RNS INDIA NEWS 18/07/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। बीती शनिवार शाम से रविवार की सुबह तक 16 घंटों की लगातार बारिश के चलते ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र के सभी नदी नालों में भारी उफान आ गया। चंद्रभागा नदी सहित श्यामपुर क्षेत्र की ग्वेला तथा बंगाला नाले में बारिश के बाद उफान आ गया है। तीर्थनगरी ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में बीते रोज शाम पांच बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। पूरी रात जारी रही बारिश रविवार सुबह नौ बजे कुछ धीमी पड़ी। भारी बारिश के चलते ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। दून घाटी की ओर अधिक बारिश के चलते यहां से निकलकर गंगा में मिलने वाली लगभग सभी नदियां व बरसाती नालों में पानी आ गया है। देहरादून व टिहरी जनपद की सीमा पर बहने वाली चंद्रभागा नदी में भी उफान आ गया। यहां चंद्रभागा नदी के तट पर बसी चंद्रभागा, मायाकुंड तथा चंद्रेश्वर नगर बस्ती में प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। चंद्रभागा नदी में बायपास मार्ग बस गढ़वाल ट्रक ओनर्स का कार्यालय स्थित है। यहां चंद्रभागा नदी में बड़ी संख्या में ट्रक तथा अन्य मालवाहक वाहनों की पार्किंग की जाती है। चंद्रभागा के जलस्तर बढऩे से यहां पर कई वाहन पानी में फंस गए हैं, जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि देर रात नदी में पानी बढऩे की आशंका को देखते हुए अधिकांश वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। वही श्यामपुर क्षेत्र में ग्वेला तथा बंगाला नालों में भी खासा उफान आ गया है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद को आग लगाने वाले दुकानदार की दिल्ली अस्पताल में मौत
Next: फर्जी बाबा की निशानदेही पर पुलिस ने किए 72 लाख के जेवर बरामद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.