Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील के खिरबेल गांव में पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को घर से अचानक लापता हुआ मासूम अयांस (अंशु, 5 वर्ष) पुत्र पूरण सिंह जुगत्वाण, शनिवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गदेरे में मृत अवस्था में मिला। लगातार हुई बारिश के कारण उफनाए गदेरे में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे अंशु की मां नीतू देवी घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अंशु चुपके से घर से बाहर निकल गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों, खेतों व गदेरों में खोजबीन शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। देर रात तक संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। रातभर ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे रहे। इस दौरान किसी ने जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई तो किसी ने अन्य कयास लगाए।
ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी ने बताया कि अयांस (अंशु) के घर से बाहर निकलने के तुरंत बाद क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया। बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था। आशंका जताई जा रही कि वह तेज बहाव में बह गया।
थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम देर रात्रि से सर्च कर रही थी। शनिवार सुबह फिर खोज अभियान शुरू किया गया। करीब 12 बजे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनार्ती तौक के गदेरे में पानी और मिट्टी में दबा अयांस का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Next: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.